महिलाओं ने निकाली हल्ला बोल रैली

महेशखूंट: शराबबंदी कानून लागू नहीं किये जाने के विरोध में मंगलवार को महिला ब्रिगेड व दुर्गादस्ता से जुड़ी महिलाओं ने हल्ला बोल रैली निकाली. पकरैल के हाइस्कूल में हल्ला बोल कार्यक्रम में महिला बिग्रेड के संरक्षक दिलीप सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी और दुर्गा तथा चंडी के रूप को […]

महेशखूंट: शराबबंदी कानून लागू नहीं किये जाने के विरोध में मंगलवार को महिला ब्रिगेड व दुर्गादस्ता से जुड़ी महिलाओं ने हल्ला बोल रैली निकाली. पकरैल के हाइस्कूल में हल्ला बोल कार्यक्रम में महिला बिग्रेड के संरक्षक दिलीप सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी और दुर्गा तथा चंडी के रूप को धारण करना होगा.

उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुआ कहा कि शराबबंदी कानून लागू नहीं किया गया, तो महिलाएं चुप नहीं रहेंगी. अध्यक्षता जिला सचिव अनिता देवी व संचालन रुक्मिणी देवी ने किया. जिला सचिव अनिता देवी ने कहा कि जिले में प्रशासन का नहीं गुंडों का राज है.

महिलाओं के साथ हत्या और दुष्कर्म जैसे मामले सामने आ रहे हैं. मौके पर नीरा देवी, किरण देवी, आशा देवी, ललीता देवी, झारो देवी, शीला देवी, गीता देवी, शांति देवी आदि ने सभा को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >