बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बेला नोवाद मंे हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य मंे बरती जा रही अनियमितता की जांच को पहुंचे बीडीओ ने कार्य एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मंगलवार को बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा निर्माण कराये जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 12 की जांच करने पहुंचे. स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि अंजनी कुमार ने कार्य पर रोक लगाने की मांग करते हुए अनियमितता की शिकायत की थी. शिकायत मिलने पर बीडीओ मनरेगा के जेइ परमानंद ठाकुर के साथ निर्माण स्थल पहुंचे और जानकारी ली और निर्माण कार्य शुरू कराया. मुखिया अर्चना देवी ने बताया की आंगनबाड़ी केंद्र स्थल के समीप ही बीसो बाबा मंदिर है. शिकायत करने वाले आंगनबाड़ी केंद्र को मंदिर से अलग रखने के लिए चहारदीवारी से घेरने का दबाव बना रहे हंै, जो प्राक्कलन के विरुद्ध है. पंचायत के मुरासी गांव पहुंचकर बीडीओ ने जन वितरण प्रणाली दुकान की जांच की. संबंधित दुकान के उपभोक्ताओं ने डीएम समेत सीएम तक लिखित आवेदन देकर बीते मई माह से अब तक राशन नहीं मिलने की शिकायत की थी. बीडीओ ने जांच कर डीलर से आवश्यक जानकारी लेकर लंबित माह का राशन उपभोक्ताओं को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बताया कि मई से दिसंबर माह तक का राशन डीलर जवाहर सिंह द्वारा उठाव किया गया है, जबकि जनवरी-फरवरी माह के राशन का उठाव डीलर दरोगी राम द्वारा किया गया.
आंगनबाड़ी भवन की बीडीओ ने की जांच
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बेला नोवाद मंे हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य मंे बरती जा रही अनियमितता की जांच को पहुंचे बीडीओ ने कार्य एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मंगलवार को बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा निर्माण कराये जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 12 की जांच करने पहुंचे. स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि अंजनी कुमार ने […]
