नबादा ज्ञान यज्ञ श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौथम. प्रखंड के नबादा गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से हुई. कलश यात्रा में 151 कन्याओं ने देवका भगवती स्नान से जल भर कर यज्ञ स्थल पहुंची. यात्रा के दौरान नवटोलिया ,सरैया ,रुपनी ,करुआ मोड़ चौथम में कलश यात्रा में भाग लेने वाले कन्याओं को शरबत,जूस पीला […]

चौथम. प्रखंड के नबादा गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से हुई. कलश यात्रा में 151 कन्याओं ने देवका भगवती स्नान से जल भर कर यज्ञ स्थल पहुंची. यात्रा के दौरान नवटोलिया ,सरैया ,रुपनी ,करुआ मोड़ चौथम में कलश यात्रा में भाग लेने वाले कन्याओं को शरबत,जूस पीला कर आध्यात्मिक कृत में लगे रहे. इस दौरान बाजा गाजा, घोड़ा, गाड़ी, बाइक की लंबी कतार लगी रही. यात्रा में शामिल महिला, पुरुष ,बच्चे द्वारा भजन कीर्तन सहित आध्यात्मिक प्रेरणा युक्त नारे से इलाका भक्तिमय हो गया. देवका से नबादा सात किलोमीटर तक कलश यात्रा कर यज्ञ स्थल पर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण करते हुये कलश स्थापित किया गया. ज्ञान यज्ञ के आयोजक ग्रामीणों ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि बुधवार से शुरू सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ में सात से आठ बजे सुबह तक देव पूजन किया जायेगा. वहीं तीन बजे दोपहर से नौ बजे रात्रि तक सहरसा के देवेंद्र झा द्वारा संकीर्तन भागवत कथा वाचन होगा. यज्ञ के आचार्य मेदीन ठाकुर,अवधेश सिंह, मंजु सिंह, सुधीर सिंह, देव अराधना व पूजन का कार्य संभालेंगे. वहीं यज्ञ के संचालन में पंचायत मुखिया संजय कुमार, हरि सिंह, विरेंद्र, दिवाकर, फुलेंद्र ,सुरेंद्र सिंह, मनोहर सिंह सक्रिय भूमिका निभायेंगे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >