KHAGARIA: मधेपुरा में फिडे रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुरू, खगड़िया के 12 खिलाड़ी शामिल

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुल 123 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

खगड़िया के 12 शतरंज खिलाड़ियों को रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मधेपुरा रवाना किया गया है. यह प्रतियोगिता मधेपुरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में “सर्वत्र शतरंज मधेपुरा फिडे रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता” के रूप में मधेपुरा विमेंस कॉलेज में सोमवार से शुरू हो रही है.

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुल 123 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. खगड़िया से भाग लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में शिक्षक मनोज कुमार राय, मानव कुमार, रोनित राज, अभिषेक कुमार, सुभम, अनी परमार, क्रिशु कुमार, राज अक्षय और नेवक कुमार शामिल हैं.

इसकी जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने दी. उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया है. खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे स्वयं भी मधेपुरा पहुंचे हुए हैं.

नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत सहित अन्य खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >