KHAGARIA: महेशखूंट सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

मृतक की पहचान नवटोलिया गौछारी निवासी मंटू सिंह के 28 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार के रूप में की गई है.

खगड़िया से आनंददेव ठाकुर की रिपोर्ट:

खगड़िया: महेशखूंट थाना क्षेत्र के गढ़मोहिनी ढाला के समीप नेशनल हाईवे-31 पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान नवटोलिया गौछारी निवासी मंटू सिंह के 28 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार के रूप में की गई है.

बताया जा रहा है कि अमरेश कुमार रविवार की रात अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान गढ़मोहिनी ढाला के समीप नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया.

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >