घायल मां ने पुत्र पर करायी प्राथमिकी दर्ज

बेलदौर. थाना क्षेत्र के चोढली गांव में बेटे की करतूत से क्षुब्ध मां ने लिखित आवेदन देकर पुत्र पर ही प्राथमिकी दर्ज करायी. बेटे के पिटाई से घायल मां का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव के अब्बास मिया की पत्नी जमीला खातून ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के चोढली गांव में बेटे की करतूत से क्षुब्ध मां ने लिखित आवेदन देकर पुत्र पर ही प्राथमिकी दर्ज करायी. बेटे के पिटाई से घायल मां का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव के अब्बास मिया की पत्नी जमीला खातून ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर बतायी कि मंगलवार की रात दोनों बहू पुतुल खातून व सानो खातून आपस में झगड़ा कर रही थी. इसी दौरान मामले के नामजद अभियुक्त छोटा पुत्र अलीम मियां अपने भाभी को गाली देने लगा. मेरे पति ने इसका विरोध किया तो मारपीट करने को उतारू हो गये, लेकिन जब पति का बचाव कर पुत्र को समझाना चाहा तो लाठी से मारकर मुझे जख्मी कर दिया. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़त के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >