लुधियाना से परबत्ता लायी जा रही 3072 लीटर शराब बरामद

मौके पर से चालक सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया

परबत्ता. पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक कंटेनर को जब्त किया था. जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को कंटेनर से शराब की कार्टून बरामद हुई थी. वहीं बरामद शराब में 347 कार्टून के कुल 3072 लीटर अलग-अलग ब्रांडों के अंग्रेजी शराब पायी गयी. बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कंटेनर वाहन को अगुवानी महेशखूंट मुख्य सड़क पर करना के समीप कब्जे में लिया गया. इस दौरान छापेमारी में एसआई अजय कुमार, निशा कुमारी एवं गौतम कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. कंटेनर की तलाशी लेने पर 347 कार्टून में शराब की बोतल बरामद हुई. जिसमें कुल 3072 लीटर शराब आंकी गयी. वहीं मौके पर से चालक सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया. एसपीडीओ ने बताया कि गिरफ्तार चालक राजस्थान भरतपुर जिला अंतर्गत पहाड़ी थाना के गणसौढ़ा गांव निवासी मोहम्मद आसिफ से सहित अभीजीत कुमार से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >