बिहार से तेलंगाना पहुंचे 300 मजदूर, राइस मिल में करेंगे काम

कोरोना महामारी को रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के बीच बिहार से तकरीबन 300 कामगार मजदूर चावल मिल में काम करने के लिए शुक्रवार को विशेष ट्रेन से तेलंगाना पहुंचे

खगड़िया : कोरोना महामारी को रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के बीच बिहार से तकरीबन 300 कामगार मजदूर चावल मिल में काम करने के लिए शुक्रवार को विशेष ट्रेन से तेलंगाना पहुंचे. बताया गया कि बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले मजदूरों के लिए शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन चलायी गयी थी.

तेलंगाना के नागरिक आपूर्ति मंत्री जी कमलाकर, टीआरएस के विधान पार्षद और राज्य की रायतू समन्वय समिति के अध्यक्ष पीआर रेड्डी ने अन्य लोगों के साथ लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन पर कामगार मजदूरों का स्वागत किया.

रेड्डी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि अपने गृह राज्य को छोड़कर प्रवासी कामगार काम के लिए किसी दूसरे राज्य में आये हैं. मालूम हो कि लॉकडाउन के कारण तेलंगाना की फैक्ट्रियों में कामगारों की भारी कमी हो गयी है. बिहार से आने वाले ये 300 मजदूर यहां चावल की मिलों में काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >