28 बोतल शराब बरामद

28 बोतल शराब बरामद

मानसी. स्थानीय जंक्शन पर अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर सोमवार को तलाशी अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष रंजन प्रसाद ने किया. तलाशी के दौरान पुलिस को प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लावारिस हालत में एक बैग और एक झोला मिला. बैग के अंदर से 750 एमएल के 12 बोतल व 375 एमएल के 16 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त अंग्रेजी शराब बरामद कर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. छापेमारी अभियान में एसआइ सोहन साह, सिपाही मोहम्मद अब्दुल खांन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >