स्थापना दिवस पर बच्चों ने दिखाया जलवा

फोटो है 9 व 10 में कैप्सन : कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे व उपस्थित चौथम. प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित बिंदा चिल्ड्रेन एकेडमी ने शुक्रवार को 12 वां स्थापना दिवस मनाया. आयोजित स्थापना दिवस के मौके पर एकेडमी के संचालिका सह प्राचार्य विद्या कुमारी सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. वहीं इस अवसर […]

फोटो है 9 व 10 में कैप्सन : कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे व उपस्थित चौथम. प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित बिंदा चिल्ड्रेन एकेडमी ने शुक्रवार को 12 वां स्थापना दिवस मनाया. आयोजित स्थापना दिवस के मौके पर एकेडमी के संचालिका सह प्राचार्य विद्या कुमारी सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. वहीं इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक शशि कुमार सिंह ने किया. विद्यालय परिसर के बच्चों ने संगीत एवं नृत्य से अभिभावकों का मन मोह लिया. बच्चों के कला प्रदर्शन देख कर उपस्थित अभिभावकों ने जी भर कर सराहा. वहीं एकेडमी के संचालिका सिन्हा को धन्यवाद ज्ञापन दिया. मौके पर अभिभावकों में मनोज सिंह, सज्जन सिंह, श्याम सुंदर सिंह, ललन सिंह सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक नवल सिंह, चंद्रशेखर सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >