पीएम मोदी की अपील का असर, डीएम और एसपी साइकिल से पहुंचे कार्यालय

खगड़िया के डीएम और एसपी ने प्रधानमंत्री की अपील पर अमल करते हुए साइकिल से दफ्तर पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. जिले में अब हर शुक्रवार को 'नो व्हीकल डे' मनाया जाएगा, ताकि ईंधन की बचत और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सके.

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘पेट्रोल-डीजल बचाओ’ और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब बिहार के खगड़िया जिले में धरातल पर दिखने लगा है. जिले के आला अधिकारियों ने इस दिशा में एक अनुकरणीय पहल शुरू की है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

डीएम और एसपी ने पेश की मिसाल

शुक्रवार को खगड़िया के जिलाधिकारी (DM) नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार ने अपने सरकारी वाहनों को छोड़कर साइकिल की सवारी की. दोनों अधिकारी खगड़िया डीडीसी (DDC) व अन्य पदाधिकारियों के साथ अपने आवास से कार्यालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे. अधिकारियों को साइकिल से दफ्तर जाते देख आम लोग भी काफी प्रभावित नजर आए.

शुक्रवार को घोषित किया ‘नो व्हीकल डे’

इस पहल को केवल एक दिन का आयोजन न रखते हुए इसे साप्ताहिक अभियान का रूप दिया गया है. जिलाधिकारी ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर जिले के सभी अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि:

  • सप्ताह में कम से कम एक दिन (प्रत्येक शुक्रवार) को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाएं.
  • कार्यालय आने-जाने के लिए साइकिल या पैदल माध्यम का चुनाव करें.

ऊर्जा संरक्षण और स्वास्थ्य के लिए जरूरी कदम

जिला प्रशासन की इस पहल के पीछे कई महत्वपूर्ण उद्देश्य छिपे हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य ऊर्जा संरक्षण, ईंधन की बचत, पर्यावरण की सुरक्षा और एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है. डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से कहा, “हमारी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है. जिनका निवास कार्यालय के समीप है, उन्हें अनावश्यक वाहन के उपयोग से बचना चाहिए.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >