लचका में होती रही है लुट की घटना

अलौली. अलौली-खगडि़या मुख्य पथ पर लचका से लेकर भिडि़याही पोखर तक व चातर के रटनाहा मोड़ को अपराधियों ने अपना अड्डा बना लिया है. बार-बार इन जगहों पर अपराधी लोगों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार की रात अलौली अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ जितू एवं अस्पताल के लेखापाल चेतन […]

अलौली. अलौली-खगडि़या मुख्य पथ पर लचका से लेकर भिडि़याही पोखर तक व चातर के रटनाहा मोड़ को अपराधियों ने अपना अड्डा बना लिया है. बार-बार इन जगहों पर अपराधी लोगों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार की रात अलौली अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ जितू एवं अस्पताल के लेखापाल चेतन शर्मा के साथ अपराधियों ने लूटपाट की. जानकार सूत्र बताते हैं कि लचका के आसपास पूर्व में जो भी घटनाएं घटी उसमें बाइक समेत पास की सारी सामग्री की लूट की. इनकार करने पर हत्या भी हुई थी, लेकिन इस बार अपराधियों ने सिर्फ मोबाइल व रुपया ही लूट कर छोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >