पोशाक छात्रवृत्ति वितरण में हैं कई अड़चने

परबत्ता. प्रखंड में प्रशासन द्वारा घोषित पोशाक तथा छात्रवृत्ति वितरण की तिथियां गुजर रही है. किंतु किसी भी विद्यालय में राशि वितरण अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है. सूत्रों से पता चला कि अधिकांश विद्यालयों में खाते में अब तक राशि का हस्तांतरण नहीं हो पाया है. इसके अलावा राशि खाते में आ जाने […]

परबत्ता. प्रखंड में प्रशासन द्वारा घोषित पोशाक तथा छात्रवृत्ति वितरण की तिथियां गुजर रही है. किंतु किसी भी विद्यालय में राशि वितरण अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है. सूत्रों से पता चला कि अधिकांश विद्यालयों में खाते में अब तक राशि का हस्तांतरण नहीं हो पाया है. इसके अलावा राशि खाते में आ जाने पर भी इसे निकाल कर वितरण करने में दस दिन और लग जाता है. इसके पीछे की वजह यह है कि अधिकांश बैंकों ने एक साथ राशि देने में अपने हाथ खड़े कर दिये हैं. सभी बैंकों में राशि रखने की एक निर्धारित क्षमता होती है, जबकि प्रखंड में कुल 140 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में इसके कई गुणा अधिक राशि का वितरण किया जाना है. बहरहाल उम्मीद की जा रही है कि जनवरी के द्वितीय सप्ताह तक में राशि का वितरण संभव हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >