अतिक्रमण कारियों को सड़क से हटाया गया

फोटो है 15 में कैप्सन : अतिक्रमण हटाते एसडीओ प्रतिनिधि, खगडि़याशहर की हृदय स्थली राजेंद्र चौक पर मंगलवार को जिला परिषद आवास के सामने चाय व पान की दुकान को हटाया गया. एसडीओ सुनील कुमार ने अतिक्रमणकारियों पर पांच सौ से लेकर एक हजार तक का अर्थ दंड भी लगाया गया. उन्होंने बताया कि सड़क […]

फोटो है 15 में कैप्सन : अतिक्रमण हटाते एसडीओ प्रतिनिधि, खगडि़याशहर की हृदय स्थली राजेंद्र चौक पर मंगलवार को जिला परिषद आवास के सामने चाय व पान की दुकान को हटाया गया. एसडीओ सुनील कुमार ने अतिक्रमणकारियों पर पांच सौ से लेकर एक हजार तक का अर्थ दंड भी लगाया गया. उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन लगाम लगायेगी, जिससे आम अवाम को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो. वहीं सड़क किनारे वाहन लगाने वाले लोगों पर भी प्रशासन अर्थ दंड लगायेगी. उन्होंने कहा कि जिला परिषद आवास के सामने वाली उक्त जगह पर प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर दिया गया है, जिससे वाहन चालक अपने वाहन को सड़क पर लगाने के बजाय उक्त स्थान पर लगा सकते हैं. अतिक्रमण के दौरान सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद, इंजीनियर रोशन कुमार, एसआइ बलराम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >