अलौली के बेदखल पर्चाधारियों को दिलाई जायेगी दखल

प्रतिनिधि,खगडि़याअलौली प्रखंड के अमौसी गांव के दर्जनों बेदखल परचाधारियों को परचे की जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया जायेगा. बेदखल परचाधारियों को अमौसी की उक्त जमीन पर दखल दिलाने की काम शुरू कर दी गयी है. शनिवार को अपर समाहर्ता एमएच रहमान, डीसीएलआर ओमप्रकाश महतो तथा अलौली सीओ चौधरी वरुण कुमार सिंह अमौसी पहुंच कर परचा की […]

प्रतिनिधि,खगडि़याअलौली प्रखंड के अमौसी गांव के दर्जनों बेदखल परचाधारियों को परचे की जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया जायेगा. बेदखल परचाधारियों को अमौसी की उक्त जमीन पर दखल दिलाने की काम शुरू कर दी गयी है. शनिवार को अपर समाहर्ता एमएच रहमान, डीसीएलआर ओमप्रकाश महतो तथा अलौली सीओ चौधरी वरुण कुमार सिंह अमौसी पहुंच कर परचा की जमीन का जायजा लिया. जानकारी के मुताबिक अमौसी में भू-दान की जमीन का 65 लोगों को काफी वर्ष पूर्व ही परचा दिया गया था. जिसमें अधिकांश परचाधारी महादलित है. शिकायत मिलने के बाद अपर समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी ने उस जमीन की जांच करने अमौसी पहुंचे थे. बताया जाता है कि अमौसी में हुई नरसंहार के बाद से ही ये परचाधारी डर से उक्त जमीन को छोड़ कर भाग खड़े हुए थे. वर्तमान समय में इसी जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है. इधर, एडीएम ने बताया कि जांच के क्रम में यह पाया गया कि 65 परचाधारी जमीन से बेदखल है जिन्हें दखल-देहानी अभियान के तहत इस जमीन पर कब्जा दिलायी जायेगी. तथा दखल करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. मौके पर उक्त हल्का के राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >