ा्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

फोटो है 17 मेंकैप्सन – करतब दिखाते छात्रप्रतिनिधि, गोगरीस्थानीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गयी. प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र रजक ने किया. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न संकुलों से चयनित छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया. बालक व बालिका […]

फोटो है 17 मेंकैप्सन – करतब दिखाते छात्रप्रतिनिधि, गोगरीस्थानीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गयी. प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र रजक ने किया. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न संकुलों से चयनित छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया. बालक व बालिका वर्ग का अलग -अलग मुकाबला आयोजित हुआ. जिसमें बालक वर्ग के सौ मीटर दौर में राज कुमार ने प्रथम, मो अकबर ने द्वितीय व शब्बीर आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग मंे प्रतिभा कुमारी प्रथम, भगवती कुमारी द्वितीय व राबड़ी कुमारी तृतीय स्थान पर रही. 400 मीटर दौर में लक्ष्मी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, शिल्पी कुमारी ने क्रमश: प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालक वर्ग में शब्बीर आलम, सुमित कुमार, अल्तमस खान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं लंबी कूद में आशीष कुमार, नंद किशोर कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग में लक्ष्मी कुमारी, अभिलाषा कुमारी व शिल्पी कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. ऊंची कूद के बालक वर्ग में अविनाश कुमार व आसिफ ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग में चंचल रानी व कुमकुम कुमारी क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया. अन्य प्रतियोगिता मंगलवार को आयोजित होगी. खेल का संचालन शारीरिक शिक्षक रामसेवक सिंह अजित मिश्रा कर रहे थे. वहीं मौके पर कन्या मध्य विद्यालय के विद्यालय प्रधान रूस्तम अली, मध्य विद्यालय श्री शिरनियां के विद्यालय प्रधान सह डीडीओ प्रभाकर ठाकुर, अजय मिश्रा, ब्रजनंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >