सरकारी परिसर में अलाव की नहीं हुई व्यवस्था

खगडि़या. भीषण ठंड के बावजूद समाहरणालय, अनुमंडल व प्रखंड परिसर में अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है. इससे कार्यालय आने-जाने लोगों को परेशानी हो रही है. समाहरणालय की बात करें तो कल्याण शाखा में प्रोत्साहन राशि का वितरण हो रहा है, जबकि रूढ़ सेठी प्रशिक्षण भवन में प्रत्येक दिन लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा […]

खगडि़या. भीषण ठंड के बावजूद समाहरणालय, अनुमंडल व प्रखंड परिसर में अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है. इससे कार्यालय आने-जाने लोगों को परेशानी हो रही है. समाहरणालय की बात करें तो कल्याण शाखा में प्रोत्साहन राशि का वितरण हो रहा है, जबकि रूढ़ सेठी प्रशिक्षण भवन में प्रत्येक दिन लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वहीं अधिकारी से शिकायत करने भी दूर दूर से लोग आते रहते हैं. प्रखंड परिसर की भी यही स्थिति है. यहां भी इंदिरा आवास, विभिन्न योजना के लाभ सहित आवासीय, आचरण, आय प्रमाण पत्र व जमीन के दाखिल खारिज के आवेदन जमा करने के लिए अंचल के आरटीपीएस काउंटर पर दर्जनों लोग आते है, लेकिन इन कार्यालय में लोगों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है. ठंड से लोग ठिठुरते रहते हैं. किंतु अब तक इन सरकारी परिसर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >