हथियार तस्कर गिरफ्तार

चौथम के पूर्व प्रमुख का पुत्र शामिल था तस्करी में खगड़िया/चौथम : मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव में पुलिस की टीम ने रविवार को छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को एक रेगूलर राइफल, एक दोनाली बंदूक, एक पिस्टल के अलावा दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एसपी किम ने बताया […]

चौथम के पूर्व प्रमुख का पुत्र शामिल था तस्करी में
खगड़िया/चौथम : मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव में पुलिस की टीम ने रविवार को छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को एक रेगूलर राइफल, एक दोनाली बंदूक, एक पिस्टल के अलावा दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एसपी किम ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मानसी थाना क्षेत्र में हथियार की तस्करी होनेवाली है.
इसी सूचना के आधार पर चौथम थानाध्यक्ष शशि कुमार के नेतृत्व में मानसी थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी व एसआइ कपिलदेव कुमार की एक टीम बना कर उक्त स्थल पर छापेमारी के लिए भेजा गया.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने रोहियार गांव के भवेश यादव को एक रेगूलर राइफल, एक दोनाली बंदूक, एक पिस्टल के अलावा दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पिछले आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. गिरफ्तार अपराधी के पिता पूर्व में चौथम प्रखंड के प्रमुख रह चुके हैं तथा पंचायत भवन को भी अपने कब्जे में ले रखा है. एसपी ने बताया कि वहीं से वह अपने आपराधिक गिरोह का संचालन करता है. पुलिस की टीम विस्तृत जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >