24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

पारिवारिक कलह से तंग आकर 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

फोटो 6 में कैप्सन. विलाप करते पीड़ित परिजन.

प्रतिनिधि, बेलदौर

थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बीते शुक्रवार के देर रात की बताई जा रही है. मृतक युवक की पहचान रोहियामा गांव निवासी मायाराम चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई. वहीं घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक युवक अपने पीछे माता-पिता समेत पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया. वही मृतक की पत्नी काजल देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित युवक की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार को देकर मामले से अवगत कराया. सूचना पर एसआइ सतीश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज आवश्यक कार्रवाई में जुट गए. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी दो माह की गर्भवती बताई जा रही है जिसका रो-रोकर बुरा हाल है. बताते चलें कि मृतक बीते शुक्रवार को करीब 10 बजे रात्रि तक गांव के युवक के साथ लूडो खेला था, वही घर आने के बाद देर रात्रि दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. इसी आक्रोश में उक्त युवक ने रंजिश में आकर आत्महत्या कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >