जागरूकता चेतना रथ पहुंचा महेशखूंट

महेशखूंट. बिहार राज्य पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले नियोजित शिक्षकों के समस्याओं के समाधान को लेकर जागरूकता चेतना रथ शारदा गिरधारी कॉलेज पहुंचा. बिहार राज्य पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के नेतृत्व में पहुंची चेतना रथ का शिक्षकों ने स्वागत किया. संघ के जिलाध्यक्ष […]

महेशखूंट. बिहार राज्य पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले नियोजित शिक्षकों के समस्याओं के समाधान को लेकर जागरूकता चेतना रथ शारदा गिरधारी कॉलेज पहुंचा. बिहार राज्य पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के नेतृत्व में पहुंची चेतना रथ का शिक्षकों ने स्वागत किया. संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव, सचिव अशफाक खान, डॉ सुनील कुमार मिश्र, विभूति कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि यह चेतना रथ नियोजित शिक्षकों के मान सम्मान व अधिकार की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है. शिक्षकों के चट्टानी एकता के लिए यह रथ शनिवार को शिवहर, भागलपुर होते हुए महेशखूंट पहुंचा है. यह रथ 24 दिसंबर को पटना पहुंच कर विधानसभा का घेराव करेगी. मौके पर मिनी कुमारी, संगीता कुमारी, कृष्ण मुरारी, रंधीर कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, विनय राम, अरविंद राम, अरूण कुमार यादव, हेमंत कुमार, हरी नारायण यादव सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >