गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

खगडि़या. जिला मुख्यालय के बलूआही स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को 30 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण के संदर्भ में विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षक अर्जुन प्रसाद सिंंह एवं शंकर मोची ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी. वहीं शिक्षा मनोविज्ञान, बाल मनोविज्ञान सीखने की प्रक्रिया, टीएलएम का महत्व एवं उपयोगिता, शिक्षण […]

खगडि़या. जिला मुख्यालय के बलूआही स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को 30 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण के संदर्भ में विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षक अर्जुन प्रसाद सिंंह एवं शंकर मोची ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी. वहीं शिक्षा मनोविज्ञान, बाल मनोविज्ञान सीखने की प्रक्रिया, टीएलएम का महत्व एवं उपयोगिता, शिक्षण कौशल, आदर्श शिक्षक के गुण आदि पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया. प्रखंड समन्वयक कमलजीत चौधरी ने प्रतिभागियों को शिक्षण के उपचारात्मक निदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कक्षा के विभिन्न स्तरों केे बच्चों को ध्यान में रखते हुये अपने अधिगम को प्रभावशाली बनायें. प्रखंड साधन सेवी दुर्गेश चंद्र त्रिनेगम, मो इमरान, मो अयूब ने भी इस अवसर पर प्रकाश डाला. वहीं प्रशिक्षण में अमित कुमार, रोहित झा, मंजु कुमारी, कोमल कुमारी, नंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >