वाहन से लूट करते दो धराये

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर शुक्रवार की रात एक वाहन से लूट करते दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर रात बजाज के शो रूम के पास एक टावर के बोलेरो जा रही थी. बाइक सवार चार लोगों ने पहले बोलेरो को […]

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर शुक्रवार की रात एक वाहन से लूट करते दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर रात बजाज के शो रूम के पास एक टावर के बोलेरो जा रही थी. बाइक सवार चार लोगों ने पहले बोलेरो को रूकवाया. इसके बाद बोलेरो में सवार टावर के कर्मचारियों से लूट करने लगे. तभी वहां पुलिस की गाड़ी भी पहुंच गयी. जिसमें दो अपराधी गिरफ्तार कर लिये गये जबकि दो मौके से बाइक पर सवार होकर भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि चौथम थाना क्षेत्र के तौफिर गढि़या निवासी विनित व आलोक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो संतोष कुमार व गुलशन वहां से भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार के पास से छीना गया मोबाइल व रुपया बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन चालक नालंदा जिले का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >