शीतकालीन सत्र में उठेगा अलौली का मुद्दा

अलौली. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अलौली क्षेत्र का मुद्दा उठाया जायेगा. इसमें मुख्य रूप से शंुभा से बखरी तक पीडब्लूडी सड़क का निर्माण कराना, अलौली में बालिका आंबेडकर आवासीय विद्यालय बनाना के अलावा महादलित परिवारों जिनके पास रहने के लिए जमीन नहीं है उनकी बातों को सदन में उठाया जायेगा. उक्त बातें शनिवार को […]

अलौली. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अलौली क्षेत्र का मुद्दा उठाया जायेगा. इसमें मुख्य रूप से शंुभा से बखरी तक पीडब्लूडी सड़क का निर्माण कराना, अलौली में बालिका आंबेडकर आवासीय विद्यालय बनाना के अलावा महादलित परिवारों जिनके पास रहने के लिए जमीन नहीं है उनकी बातों को सदन में उठाया जायेगा. उक्त बातें शनिवार को स्थानीय विधायक रामचंद्र सदा ने कही. उन्होंने कहा कि तीन वर्ष गुजर जाने के बाद भी इस क्षेत्र के एक भी महादलित परिवार को अब तक तीन डिसमिल जमीन नहीं मिल पायी है. उक्त सभी मुद्दा गैर सरकारी संकल्प के तहत मुद्दे उठाया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चार वर्ष के दौरान क्षेत्र में सभी आवश्यक पुल-पुलिया का निर्माण कराया गया या निर्माणाधीन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >