25 को शिक्षक करेंगे भूख हड़ताल

खगडि़या. नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान करनेवाले पदाधिकारी के विरुद्ध शिक्षकों ने संघ के पदाधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है. शिक्षक दीपक कुमार, सतबन कुमार, रागवेंद्र कुमार, अजय कुमार आदि ने जिला नियोजित शिक्षक संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह, जिला अराजपत्रित शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, तथा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ […]

खगडि़या. नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान करनेवाले पदाधिकारी के विरुद्ध शिक्षकों ने संघ के पदाधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है. शिक्षक दीपक कुमार, सतबन कुमार, रागवेंद्र कुमार, अजय कुमार आदि ने जिला नियोजित शिक्षक संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह, जिला अराजपत्रित शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, तथा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक को आवेदन देकर निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी एवं नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान करने वाले पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों के साथ किये जा रहे व्यवहार की शिकायत की है. शिक्षकों ने संघ के पदाधिकारियों को बताया कि शोषित नियमित एवं नियोजित शिक्षकों द्वारा 25 दिसंबर को 12 घंटे का सामूहिक भूख हड़ताल किया जायेगा. शिक्षक दीपक ने बताया कि 25 दिसंबर को ही आंदोलन की रूप रेखा तय की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >