गोगरी व खगडि़या में हो चुकी है दो घटनाएं खगडि़या. इन दिनों जिले में एक बाइक गैंग सक्रिय हो गया है. बताया जाता है कि इस गैंग द्वारा सिर्फ लड़कियों को ही निशाना बनाया जा रहा है. इस गैंग का खौफ ज्यादातर गोगरी अनुमंडल में है. अब तक वहां ऐसी तीन घटनाएं सामने आ चुकी है जिसमें बाइक चालते हुए मनचलों द्वारा पढ़ने वाली लड़कियों को धक्का मारा गया है. एक अभिभावक ने बताया कि गुरुवार को दोपहर उनकी बच्ची पढ़ कर वापस लौट रही थी. अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के पास आकर उस बाइक चलाने वाले मनचले ने गाड़ी को मोड़ दिया तथा उसे धक्का लग गया. इसके पूर्व भी ऐसी ही घटना अन्य कई लोगों के बच्चियों के साथ हो चुकी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बच्ची का इलाज कराया और घर गये. हालांकि इसकी कोई भी रिपोर्ट थाने में नहीं की गयी है. इधर खगडि़या में भी शुक्रवार ऐसी ही दो घटनाएं सामने आयी. जिसमें दो लड़कियां घायल हो गयी. लोगों का कहना है कि इस बाइक गैंग पर पुलिस को जल्द ही अंकुश लगाना होगा. लोगों ने एसपी किम से ऐसे मनचले बाइकरों पर शिकंजा कसने की मांग की है.
लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा है बाइकर गैंग
गोगरी व खगडि़या में हो चुकी है दो घटनाएं खगडि़या. इन दिनों जिले में एक बाइक गैंग सक्रिय हो गया है. बताया जाता है कि इस गैंग द्वारा सिर्फ लड़कियों को ही निशाना बनाया जा रहा है. इस गैंग का खौफ ज्यादातर गोगरी अनुमंडल में है. अब तक वहां ऐसी तीन घटनाएं सामने आ चुकी […]
