ुआर्यन के नानी घर में बह रही आंसु की धारा

खगडि़या. सड़क दुर्घटना में लोहिया नगर परमानंद पुर निवासी देवनंदन पासवान के नाती आर्यन की हुई मौत से उनके घर में आंसुओं की धार थम नहीं रही है. छह वर्षीय आर्यन की चहक उनके नाना के घर तथा दादा-दादी के घर जमालपुर में रह रह याद आने पर परिवार के सभी सदस्यों के आंखों से […]

खगडि़या. सड़क दुर्घटना में लोहिया नगर परमानंद पुर निवासी देवनंदन पासवान के नाती आर्यन की हुई मौत से उनके घर में आंसुओं की धार थम नहीं रही है. छह वर्षीय आर्यन की चहक उनके नाना के घर तथा दादा-दादी के घर जमालपुर में रह रह याद आने पर परिवार के सभी सदस्यों के आंखों से आंसू की धार निकल जाती है. मृतक के मामा राजीव कुमार ने बताया कि एक ही भांजा था. उसके जन्म पर सभी परिजनों के घर खुशी का माहौल था. उसे जन्म पर मिठाइयों बांटी गई. उसकी मौत होने पर परिवार के हलक सूख गये हैं. उन्होंने कहा कि उनक घर कलंक का टीका लग गया है क्योंकि उनके जीजा जितेंद्र पासवान आर्यन को खगडि़या आने से मना कर रहे थे. आर्यन की जिद पर उसे आने दिया गया. शायद उसे मौत ने बुला लिया और सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >