बेलदौर. बीआरसी भवन के प्रांगण में गुरुवार को प्रेरक, टोला सेवक एवं तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयं सेवकों की एक दिवसीय ट्रेनिंग हुई. इसमें सबों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने स्कूल के प्रधानाध्यापकों से संपर्क कर लाभार्थी छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर राशि वितरण करें. इसके साथ ही इस राशि के वितरण का मूल्यांकन किस तरह किया जाए इसकी विस्तार से जानकारी केआरपी रामप्रवेश रजक ने दी. कहा कि इसमें भाग लेनेवाले प्रतिभागी अपनी जिम्मेदारियों को समझे एवं समाज हित में इसका ईमानदारी से निर्वहन करें. ट्रेनर ने साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम की चर्चा करते हुए पंचायतों में संचालित किए जाने वाले लोक शिक्षा केंद्र व नवसाक्षरों के लिए चलाये जा रहे केंद्रों का नियमित संचालन करने पर भी बल दिया. वंचित परिवारों को बैंक में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत परिवार के मुखिया का बैंक में बचत खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया. बताया कि आगामी 20 एवं 27 दिसंबर को चिह्नित पंचायतों में बैंकों के द्वारा खाता खोलने के लिए शिविर आयोजित की जायेगी. इसमें प्रेरक व टोला सेवक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैंक खाता खुलवाने में सहयोग करने का निर्देश दिया. इसमें बीइओ शंकर साह, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ श्यामदेव प्रसाद, वरीय प्रेरक अंगद कुमार, तेजनारायण यादव, संजय सिंह, अनिता, प्रेमशीला, टोला सेवक नरेश रजक रामानंद सदा, तालिमी मरकज के मंजूर आलम सहित दर्जनों के संख्या में प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया.
राशि वितरण के लिए प्रेरक एवं टोला सेवकों को मिला प्रशिक्षण
बेलदौर. बीआरसी भवन के प्रांगण में गुरुवार को प्रेरक, टोला सेवक एवं तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयं सेवकों की एक दिवसीय ट्रेनिंग हुई. इसमें सबों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने स्कूल के प्रधानाध्यापकों से संपर्क कर लाभार्थी छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर राशि वितरण करें. इसके साथ ही इस राशि के वितरण का […]
