खगडि़या. गुरुवार को हुई घटना ने एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा कर दिया है कि घटना स्थल पर पुलिस की जीप पहले से क्या कर रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस की जीप में बैठे कर्मी जानवरों को हाट तक ले जाने वाली गाड़ी से वसूली कर रहे थे. लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की जीप वहां नहीं होती तो शायद बच्चा पूर्व में ही सूमो चालक को नजर आ जाता क्योंकि उसने जीप के आगे से ही दौड़ लगायी थी और सूमो से टकरा गया. अगर वहां जीप नहीं रहती तो बच्चे की जान बच भी सकती थी, लेकिन एक पक्ष यह भी है कि पुलिस की जीप वहां रहने से एक बड़ी घटना टल गयी. बहरहाल इस बात पर भी अब चर्चा शुरू हो गयी है कि पुलिस को भी अपनी गाड़ी किसी सुरक्षित स्थान पर देख कर पार्क करनी चाहिए.
घटना स्थल पर क्या कर रही थी पुलिस!
खगडि़या. गुरुवार को हुई घटना ने एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा कर दिया है कि घटना स्थल पर पुलिस की जीप पहले से क्या कर रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस की जीप में बैठे कर्मी जानवरों को हाट तक ले जाने वाली गाड़ी से वसूली कर रहे थे. लोगों का कहना है […]
