24 घंटे पूर्व ही नानी के घर आया था आर्यन

खगडि़या. इस घटना में मृत बच्चे के लिए सबके मुंह से आह निकल रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्यन अभी 24 घंटे पूर्व ही अपनी नानी के घर आया था. वह ननिहाल की सारी खुशियां अपनी झोली में समेट लेना चाहता था. इसी खुशी में वह सड़क किनारे कुछ बच्चों […]

खगडि़या. इस घटना में मृत बच्चे के लिए सबके मुंह से आह निकल रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्यन अभी 24 घंटे पूर्व ही अपनी नानी के घर आया था. वह ननिहाल की सारी खुशियां अपनी झोली में समेट लेना चाहता था. इसी खुशी में वह सड़क किनारे कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था. बच्चे के भागा-भागी में उसकी जान चली गयी. ननिहाल में बच्चे की मौत से पूरा मुहल्ला आक्रोशित हो गया. सब यही कह रहे थे कि भगवान ऐसी मौत किसी को न दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >