बेलदौर. आखिरकार कबूतरी कुमारी की मौत कैसे हुई. प्रखंड में कबूतरी की मौत पर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है. जानकारी के मुताबिक पचाठ गांव के अनुसूचित जाति टोला के वकील राम की छह वर्षीय पुत्री कबूतरी कुमारी की मौत गुरुवार की रात्रि में हो गयी. इस मौत के बारे में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. वहीं कई लोग इस मौत को ठंड से जोड़ कर देखते हुए कहते हैं कि कबूतरी के पास पर्याप्त गरम कपड़ा नहीं रहने के कारण उसकी मौत ठंड से हो गयी, जबकि कुछ लोगों के मुताबिक मौत के दो रोज कबूतरी को कई बार दस्त हुआ था, लेकिन परिजन आर्थिक तंगी के कारण उसका इलाज ससमय कराने में अक्षम रहे. इस वजह से उसकी मौत इलाज नहीं होने की वजह से हुई.
कबूतरी की मौत बनी पहेली
बेलदौर. आखिरकार कबूतरी कुमारी की मौत कैसे हुई. प्रखंड में कबूतरी की मौत पर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है. जानकारी के मुताबिक पचाठ गांव के अनुसूचित जाति टोला के वकील राम की छह वर्षीय पुत्री कबूतरी कुमारी की मौत गुरुवार की रात्रि में हो गयी. इस मौत के बारे में तरह तरह की […]
