नियोजित शिक्षक संघ की बैठक में सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

फोटो है 3 में कैप्सन : बैठक में शामिल शिक्षक संघ के लोग खगडि़या. स्थानीय टाउन हॉल में 21 दिसंबर को होनेवाले नियोजित शिक्षकों का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. यह बातें दुर्गा स्थान सन्हौली के प्रांगण में नियोजित शिक्षक संघ की बैठक में जिला सचिव मनीष कुमार सिंह ने कही. उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में […]

फोटो है 3 में कैप्सन : बैठक में शामिल शिक्षक संघ के लोग खगडि़या. स्थानीय टाउन हॉल में 21 दिसंबर को होनेवाले नियोजित शिक्षकों का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. यह बातें दुर्गा स्थान सन्हौली के प्रांगण में नियोजित शिक्षक संघ की बैठक में जिला सचिव मनीष कुमार सिंह ने कही. उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि सम्मेलन में जिले से हजारों की संख्या में शिक्षक उपस्थित होंगे. श्री सिंह व जिलाध्यक्ष नंदन कुमार ने कहा कि उक्त सम्मेलन में पूरे बिहार के शिक्षक प्रतिनिधि शामिल होंगे. उन्होंने वेतन के लिए पूरे जिले के नियोजित शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया. बैठक में श्यामनंदन, तिरंजय कुमार, रवीश कुमार, विनोद कुमार, छत्रधारी शर्मा, सुबोध कुमार, प्रवेंद्र कुमार, आलोक रंजन, गणेश कुमार, पुरुषार्थ कुमार, सुमित कुमार, अशोक कुमार, आदित्य कुशवाहा, अरुण कुमार यादव, गीता कुमारी, मो वशी आलम, जवाहर कुमार, अभय कुमार अविनाश, रजनीकांत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >