पाठ्य पुस्तक लेने बीआरसी पहुंचे छात्र

फोटो है 13 में कैप्सन : पुस्तक लेते बच्चे बगैर पुस्तक के कैसे हो पढ़ाई सवालों के घेरे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षाचौथम. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सवालिया निशान लगाते हुए बुधवार को मध्य विद्यालय नवादा के दर्जनों छात्र पाठ्य पुस्तक के लिए बीआरसी पहुंच गये. उक्त घटना से विभाग के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कलई खुल गयी. वर्तमान […]

फोटो है 13 में कैप्सन : पुस्तक लेते बच्चे बगैर पुस्तक के कैसे हो पढ़ाई सवालों के घेरे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षाचौथम. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सवालिया निशान लगाते हुए बुधवार को मध्य विद्यालय नवादा के दर्जनों छात्र पाठ्य पुस्तक के लिए बीआरसी पहुंच गये. उक्त घटना से विभाग के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कलई खुल गयी. वर्तमान सेशन के नौ माह गुजर जाने के बाद भी स्कूली बच्चे पाठ्य पुस्तक से वंचित हैं. सवाल खड़ा होता है कि ऐसी स्थिति में पाठ्यक्रम पुस्तक पढ़े पढ़ाये बिना परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों का क्या उत्तर दे सकते हैं. मध्य विद्यालय नवादा के छात्र सुनील कुमार, सुमित कुमार, गणेश कुमार, गुलशन कुमार, सोनू कुमार, पिंटू कुमार जैसे दर्जनों छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक सुशीला कुमारी द्वारा आज तक पुस्तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. बगैर पढ़े परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों का क्या उत्तर दे सकते हैं. प्रधानाध्यापक से पुस्तक की मांग करने पर उन्होंने बताया कि अभी तक पुस्तक नहीं आया है. जबकि बीआरसी के बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने मई 2014 में वर्ग दो के 52 पुस्तक, वर्ग तीन के 44 पुस्तक, वर्ग सात के 48 पुस्तक, वर्ग आठ के 49 पुस्तकों का उठाव किया था. उसके बाद बीआरसी में पाठ पुस्तक उपलब्ध रहने के बावजूद प्रधानाध्यापिका को सूचना देने के बाद भी वह किताब का उठाव नहीं करने आयी. समस्या पर बीआरपी पहुंचे छात्रों को किताब वितरण के प्रभारी शैलेंद्र ने पुस्तक उपलब्ध करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >