पांच लाख से अधिक मूल्य का गांजा बरामद

फोटो है 18 मेंकैप्सन- बरामद गांजा के साथ थानाध्यक्षप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय जीआरपी ने गुवाहाटी से दादर जाने वाली 15646 अप ट्रेन से चार पैकेट गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा का मूल्य लगभग पांच लाख रुपये बताया जा रहा है. जीआरपी थानाध्यक्ष केके भारती ने बताया कि मानसी आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक बीपी मंडल के सूचना […]

फोटो है 18 मेंकैप्सन- बरामद गांजा के साथ थानाध्यक्षप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय जीआरपी ने गुवाहाटी से दादर जाने वाली 15646 अप ट्रेन से चार पैकेट गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा का मूल्य लगभग पांच लाख रुपये बताया जा रहा है. जीआरपी थानाध्यक्ष केके भारती ने बताया कि मानसी आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक बीपी मंडल के सूचना के आधार पर दादर -गुवाहाटी एक्सप्रेस के थ्री टीयर में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान चार पैकेट गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर गांव के छोटन प्रसाद का पुत्र अजय कुमार है. गिरफ्तार युवक अजय ने गांजा की तस्करी करने की बात स्वीकार की है. उसने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से लगभग 4 पैकेट (40 किलो) गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवक ने स्वीकार किया है कि वह कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) से गांजा बक्सर ले जाता था. वहीं अधिक मूल्य पर बिक्री करता था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि बीते दो दिन पूर्व सीमांचल एक्सप्रेस के शौचालय से एक युवक का शव बरामद किया गया था. उसके बाद से जीआरपी व आरपीएफ द्वारा लगातार ट्रेन में सघन जांच की जा रही है. इधर मानसी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी. मानसी में ही दो जवान को बोगी में चढ़ा दिया गया. इसी दौरान खगडि़या, बेगूसराय व बरौनी को गांजा तस्कर की सूचना दे दी गयी थी. बोगी में छात्र की संख्या अधिक रहने के कारण मानसी में उतारा नहीं जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >