फोटो है 2 में कैप्सन : सभा को संबोधित करते नगर विकास मंत्रीखगडि़या. संपर्क यात्रा को संबोधित करते हुए नगर एवं आवास विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में भाजपा फिर उसी प्रचार तंत्र का सहारा लेकर आप लोगों को बरगलाने की कोशिश करेंगे. कहने का अर्थ है कि फेसबुक का जमाना फिर आयेगा. लेकिन इस बार सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिहार में श्री बाबू के बाद अगर किसी मुख्यमंत्री ने काम किया है तो वह सिर्फ नीतीश कुमार हैं. फिर भी कोई आया और आपको बेवकूफ बना कर चला गया. उन्होंने कहा कि संकल्प लीजिए कि विधानसभा चुनाव में बेवकूफ नहीं बनेंगे. उन्होंने कहा कि संपर्क यात्रा पूरे 34 जिले में करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री यहां पहुंचे हैं. वह भी सिर्फ आपको सजग करने के लिए. अच्छे इनसान की पहचान क्या हो सकती है. एक मुखिया कभी अपने पद से इस्तीफा नहीं देता है. नीतीश कुमार ने तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इतना ही नहीं एक मुसहर के बेटे को मुख्यमंत्री के गद्दी पर बिठा का एक नया इतिहास भी रच दिया.
फिर आयेगा फेसबुक का जमाना : सम्राट
फोटो है 2 में कैप्सन : सभा को संबोधित करते नगर विकास मंत्रीखगडि़या. संपर्क यात्रा को संबोधित करते हुए नगर एवं आवास विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में भाजपा फिर उसी प्रचार तंत्र का सहारा लेकर आप लोगों को बरगलाने […]
