आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

खगडि़या. सड़क दुर्घटना में हुई अधेड़ की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जलकौड़ा चौक के समीप सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस के पहुंचने पर भी जाम नहीं हटाया गया. बाद में सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, […]

खगडि़या. सड़क दुर्घटना में हुई अधेड़ की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जलकौड़ा चौक के समीप सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस के पहुंचने पर भी जाम नहीं हटाया गया. बाद में सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष अभिषेक ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया. उल्लेखनीय है कि बीती रात गहटारा निवासी मुसो सहनी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >