फोटो है .8 में कैप्सन : नशा का सेवन नहीं करने की अपील करते लोगखगडि़या. प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में युवकों एवं महिलाओं के द्वारा नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत रविवार को रैली निकाल कर की गयी. अभियान का नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य फुलेंद्र पासवान ने किया. उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति अभियान में ज्यादातर महिलाओं की भागीदारी अधिक है. इस अभियान में युवा भी सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि नशा का सेवन करने से नशेड़ी के परिवार बदहाल हो जाते हैं व उनकी माली हालत भी बदतर हो जाती है. वहीं नशा मुक्ति अभियान से शराबियों में हड़कंप है. उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति अभियान में होने वाले बाधा से बचाव के लिए संबंधित थाना व जिला प्रशासन को इसकी सूचना लिखित रूप में दी गयी है. उक्त रैली में रमण ठाकुर, विकास कुमार, राजन पासवान, साधो पासवान, पवन पासवान, राजाराम पासवान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया. रैली को पूरे पंचायत का भ्रमण करा कर नशा मुक्त समाज निर्माण करने का आह्वान किया गया.
परमानंदपुर में निकाली गयी नशामुक्त अभियान रैली
फोटो है .8 में कैप्सन : नशा का सेवन नहीं करने की अपील करते लोगखगडि़या. प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में युवकों एवं महिलाओं के द्वारा नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत रविवार को रैली निकाल कर की गयी. अभियान का नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य फुलेंद्र पासवान ने किया. उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति अभियान में […]
