हवाई फायरिंग कर घर मंे आग लगाने की प्राथमिकी दर्ज

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के गोंडी गांव मंे जमीन विवाद को लेकर हुई हवाई फायरिंग व घर मंे आग लगा देने के मामले में पुलिस पीडि़ता तेदुंला देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. मालूम हो कि शनिवार को पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के गोंडी गांव मंे जमीन विवाद को लेकर हुई हवाई फायरिंग व घर मंे आग लगा देने के मामले में पुलिस पीडि़ता तेदुंला देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. मालूम हो कि शनिवार को पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया. विदित हो कि शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी. इसमें एक पक्ष के लोगों ने विवादित जमीन पर बने फूस के घर को आग के हवाले कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >