चातर में चार घर जल कर राख

फोटो है 8 मेंकैप्सन- पीडि़त से पूछताछ करते कर्मचारीअलौली. थाना क्षेत्र के बांध चातर संतोष पंचायत के राहुल नगर टोला में शुक्रवार की देर रात आग लगने से चार घर जल गये. आग लगने के कारण का पता अब तक लोगों को नहीं चल पाया है. लेकिन लोगों ने संभावना व्यक्त की है कि संभवत: […]

फोटो है 8 मेंकैप्सन- पीडि़त से पूछताछ करते कर्मचारीअलौली. थाना क्षेत्र के बांध चातर संतोष पंचायत के राहुल नगर टोला में शुक्रवार की देर रात आग लगने से चार घर जल गये. आग लगने के कारण का पता अब तक लोगों को नहीं चल पाया है. लेकिन लोगों ने संभावना व्यक्त की है कि संभवत: अलाव के कारण आग लगा होगा. शुक्रवार की देर रात अचानक आग की लहर से लोगों की भीड़ जमा हो गयी और आग पर काबू पाया गया. पीडि़त फुलो सिंह, द्रोपती देवी, राजबब्बर सिंह, राजाराम सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारी सुधीर सिंह, मुखिया सनोज कुमार उप सरपंच गणित कुमार पहुंच कर पीडि़त को सांत्वना दिया. साथ ही कर्मचारी ने लोगों की सूची बना कर सरकारी लाभ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >