निकली धूप,ठंड से लोगों को मिली राहत

खगडि़या : बीते पांच दिनों से भीषण ठंड का सामना कर रहे लोगों को शुक्रवार को राहत मिली. शुक्रवार को सुबह कुहासे को देख कर यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि आज लोगों को गुनगुने धूप का आनंद उठाने को मिलेगा, लेकिन सुबह के दस बजे ही मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया जिससे लोगों […]

खगडि़या : बीते पांच दिनों से भीषण ठंड का सामना कर रहे लोगों को शुक्रवार को राहत मिली. शुक्रवार को सुबह कुहासे को देख कर यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि आज लोगों को गुनगुने धूप का आनंद उठाने को मिलेगा, लेकिन सुबह के दस बजे ही मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया जिससे लोगों को राहत और शकुन दोनों एक साथ मिल गया.

धूप के निकलते ही लोग अपने-अपने घर के छत पर आ गये. इसके बाद पूरा दिन छत पर ही बैठे रहे जबकि कुछ लोग मैदान में धूप का आनंद उठाते नजर आये. उल्लेखनीय है कि बीते पांच दिनों से शहर का पारा बिल्कुल ही गिर चुका था. लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए थे. इस बीच धूप लोगों के लिए थोड़ी राहत लेकर आयी है.

उधर ठंड के कारण कई दिनों से स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को भी आज राहत मिली. सभी बच्चे अपने-अपने स्कूल की ओर जाते नजर आये. जबकि लोगों ने भी कई दिनों पेंडिंग काम आज निबटा लिया. इधर लोगों ने कहा कि अगर आगे ठंड बढ़ती है तो इस बार जिला प्रशासन को कम से कम प्रत्येक चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >