भरतखंड हॉल्ट पर है सुविधाओं का अभाव

पसराहा. मानसी-कटिहार रेलखंड के पसराहा नारायणपुर के मध्य स्थित भरतखंड हॉल्ट पर सुविधाओं का घोर अभाव है. भरतखंड हॉल्ट पर पहुंच पथ, बिजली, शौचालय और न ही पेयजल की सुविधा है. इसके कारण आज तक हॉल्ट का विकास संभव नहीं हो पाया है. विभागीय उदासीनता के कारण इस हॉल्ट की स्थापना के समय विभाग द्वारा […]

पसराहा. मानसी-कटिहार रेलखंड के पसराहा नारायणपुर के मध्य स्थित भरतखंड हॉल्ट पर सुविधाओं का घोर अभाव है. भरतखंड हॉल्ट पर पहुंच पथ, बिजली, शौचालय और न ही पेयजल की सुविधा है. इसके कारण आज तक हॉल्ट का विकास संभव नहीं हो पाया है. विभागीय उदासीनता के कारण इस हॉल्ट की स्थापना के समय विभाग द्वारा सिग्नल के लिये लगाये गये दो जेनरेटर, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधाएं बंद पड़ गयी है. बताते चले कि 15 जनवरी 1999 को तत्कालीन रेल मंत्री राम विलास पासवान के कार्यक्रम में भरत खंड हॉल्ट की स्थापना हुई थी. तब से लेकर आज तक इस हॉल्ट पर सुविधा बहाल नहीं की जा सकी है. हालांकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत भरतखंड हॉल्ट को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिये निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कुछ राजनीतिक कारणों को लेकर सड़क का निर्माण महज आधा किलोमीटर कर छोड़ दिया गया. भरतखंड खंड हॉल्ट पर बिजली व अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण ग्रामीण रेल मार्ग से जाने में कतराने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >