आक्रोशित ग्रामीणों ने दी आंदोलन की धमकी

तीन नंबर ईट से हो रहा स्कूल का निर्माणफोटो है 7 में कैप्सन : ऐसी ईंट से हो रहा है भवन निर्माणअलौली. प्राइमरी स्कूल मछरा वन में दो मंजिला भवन में तीन नंबर ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. गुरुवार को भवन निर्माण कार्य देखने पहुंचे ग्रामीणों की नजर जब ईंट पर पड़ी तो […]

तीन नंबर ईट से हो रहा स्कूल का निर्माणफोटो है 7 में कैप्सन : ऐसी ईंट से हो रहा है भवन निर्माणअलौली. प्राइमरी स्कूल मछरा वन में दो मंजिला भवन में तीन नंबर ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. गुरुवार को भवन निर्माण कार्य देखने पहुंचे ग्रामीणों की नजर जब ईंट पर पड़ी तो सभी लोग आग बबूला होने लगे. इसके बाद लोग स्कूल भवन निर्माण का विरोध करने लगे. बताया जाता है कि स्कूल में 135 नामांकित छात्र-छात्राएं हैं. जबकि ग्यारह बजे तक मात्र 30 बच्चे ही स्कूल में उपस्थित हो पाये थे. पदस्थापित चार शिक्षकों में मात्र एक ही शिक्षक मनोज कुमार ही उपस्थित मिले. एचएम पिंटू रानी, शिक्षक सुधीर कुमार,शोभा कुमारी स्कूल नहीं आये थे. इस संबंध में जेई निराला ने बताया कि मछरा वन स्कूल में भवन की राशि वर्ष 10-11 में ही आया था. 10 लाख की योजना है. ऊपर मंजिल में घटिया ईंट लगाने की शिकायत पर ईंट को लौटाने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर प्राक्कलन के अनुसार काम होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >