मानसी करुआ मोड़ सड़क जर्जर

मानसी. मानसी बाजार से करुआ मोड़ जाने वाली सड़क जर्जर हो जाने से लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है. सड़क पूरी तरह गढ्ढे में तब्दील हो चुका है. गिट्टी निकल कर सड़क से बिखर गया है. दस किलोमीटर का सफर करने में […]

मानसी. मानसी बाजार से करुआ मोड़ जाने वाली सड़क जर्जर हो जाने से लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है. सड़क पूरी तरह गढ्ढे में तब्दील हो चुका है. गिट्टी निकल कर सड़क से बिखर गया है. दस किलोमीटर का सफर करने में घंटों समय लग जाता है. कभी कभी तो वाहन चालक को जर्जर सड़क होने के कारण काफी फजीहत का सामना करना पड़ जाता है. विभागीय उदासीनता के चलते सड़क का खस्ताहाल है. मालूम हो कि मानसी करुआमोड़ पथ सुगम होने के कारण लोग इसी मार्ग से जाना पसंद करते हैं. रोजाना सैकड़ों बड़े छोटे वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं. खासकर दो पहिया वाहन वाले एनएच पर बढ़ती जा रही दुर्घटना को लेकर इसी मार्ग से जाने में सुरक्षित महसूस करते हैं. नेपाल रोड के नाम से प्रसिद्ध यह सड़क अपना अस्तित्व खोता जा रहा है. वर्षो से इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थिति अब बद से बदतर हो चुकी है. स्थानीय सरपंच मुकेश कुमार यादव ने कहा की सड़क जर्जर हो जाने से काभी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ससमय सड़क की मरम्मत अगर होती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती आये दिन छोटी मोटी दुर्घटना होते रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >