खगडि़या. खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 8 से 20 दिसंबर 2014 कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए खगडि़या की पूजा कुमारी बिहार वर्ग 16 सदस्यीय टीम में चयन किया गया. कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा 19 से 21 अक्तूबर पूर्णिया में राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था. उस आयोजन में 25 खिलाडि़यों का चयन किया गया था. उसके बाद 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पूजा कुमारी ने अपने मेहनत के बल बूते 16 सदस्यीय टीम में अपनी जगह बनायी. इससे पहले भी पूजा बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. हॉकी खिलाडि़यों सहित उसके अभिभावक बहुत खुश हैं. वहीं उपाधीक्षक रंधीर कुमार सिंह, प्रशिक्षण विकास कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. मौके पर राजकुमार फोगला, नागेंद्र सिंह त्यागी, शिवराज यादव, मनीष कुमार सिंह, सिमरनजीत कौर, सुजीत कुमार, जितेंद्र यादव, रंधीर कुमार सिंह, धीरेंद्र पासवान, निहाल विजय, गोपी, नंदू, अजय, मोनू, कपिल, अंजू, अंकिता, नीलू, नवनीत आदि ने हर्ष व्यक्त किया.
खगडि़या की पूजा का बिहार हॉकी टीम में चयन
खगडि़या. खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 8 से 20 दिसंबर 2014 कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए खगडि़या की पूजा कुमारी बिहार वर्ग 16 सदस्यीय टीम में चयन किया गया. कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा 19 से 21 अक्तूबर पूर्णिया में राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ […]
