स्टॉल आवंटन के लिये अभिलेख की मांग

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना की राशि से बने 34 स्टॉलों के आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सकती है. डीडीसी ने बीडीओ को पत्र भेज कर स्टॉल के आय, प्राक्कलन सहित अभिलेख की मांग की है ताकि किराया आदि का निर्धारण किया जा सके. डीडीसी के आदेश के […]

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना की राशि से बने 34 स्टॉलों के आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सकती है. डीडीसी ने बीडीओ को पत्र भेज कर स्टॉल के आय, प्राक्कलन सहित अभिलेख की मांग की है ताकि किराया आदि का निर्धारण किया जा सके. डीडीसी के आदेश के अनुसार स्टॉल के आवंटन पर विचार तथा निर्णय होना है. इसमें पूर्व भी इस बाबत पत्रांक 743 दिनांक 18 मार्च 2011 के द्वारा प्रस्ताव मांगा गया था. दो दशकों से प्रखंड मुख्यालय में 34 स्टॉल आवंटन के अभाव में पड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >