शिक्षकों ने लिया स्थानांतरण पत्र

परबत्ता. प्रखंड के बुनियादी विद्यालय कन्हैयाचक में पद सहित समायोजित सात शिक्षकों में से अधिकांश ने शुक्रवार को स्थानांतरण आदेश का पत्र ग्रहण कर लिया तथा अब उन सभी के विद्यालय में योगदान कर लेने की संभावना प्रबल हो गयी है. बुनियादी विद्यालयों में वर्षों से शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों पर बहाली के लिये […]

परबत्ता. प्रखंड के बुनियादी विद्यालय कन्हैयाचक में पद सहित समायोजित सात शिक्षकों में से अधिकांश ने शुक्रवार को स्थानांतरण आदेश का पत्र ग्रहण कर लिया तथा अब उन सभी के विद्यालय में योगदान कर लेने की संभावना प्रबल हो गयी है. बुनियादी विद्यालयों में वर्षों से शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों पर बहाली के लिये दिये गये जनहित याचिका के परिणाम स्वरूप शिक्षा विभाग द्वारा उन पदों को नियोजित शिक्षकों से भरने के लिये आदेश निकाला गया था. जिसके परिणाम स्वरूप सात नियोजित शिक्षकों को पद सहित विद्यालय में सामंजित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >