दो सूत्री मांगो के समर्थन मे युवा शक्ति के कार्यकर्ताओ ने दिया धरना

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय परिसर मे अपनी दो सूत्री मांगों के समर्थन मे युवा शक्ति एवं युवा कांग्रेस के कार्यकताअरं ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना प्रदर्शन के दौरान युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष विकास पासवान की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर श्री पासवान ने बताया की दो […]

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय परिसर मे अपनी दो सूत्री मांगों के समर्थन मे युवा शक्ति एवं युवा कांग्रेस के कार्यकताअरं ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना प्रदर्शन के दौरान युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष विकास पासवान की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर श्री पासवान ने बताया की दो सूत्री मांगों के तहत नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनाने के लिये प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन कर लाभुकों के बीच कन्या विवाह योजना का चेक वितरण अविलंब किया जाना है. अधिकारियों की लापरवाही के कारण नि:शक्त लाभुकों को पेंशन योजना समेत अन्य लाभ से वंचित होना पड़ रहा है. वहीं कन्या विवाह योजना के चयनित लाभुकों का दोहन बिचौलियों द्वारा किया जा रहा है. मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया. प्रदर्शन का प्रखंड मुख्यालय पहंुचे दलित महादलित जनहित पुकार संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सनोज सम्राट ने भी समर्थन दिया. मौके पर गोपाल, गौरव, अमरदीप, दिवाकर, खुर्शीद, पवन, प्रमोद समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >