खगडि़या : स्थानीय जंकशन पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इसे देखनेवाला कोई नहीं है. सफाई कर्मी का जब मन होता है तो सफ ाई किया जाता है. कहने को तो खगडि़या स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दरजा प्राप्त है, लेकिन सफाई के नाम पर गंदगी का अंबार लगा रहता है.
रेल यात्री नाक बंद कर प्लेटफॉर्म पर चलने को विवश हैं. सोनपुर मंडल में सर्वाधिक आय देनेवाली खगडि़या जंकशन पर सुविधाओं का अभाव है. आरक्षण काउंटर के समीप बीते पांच दिनों से बदबू आ रही है. आरक्षण काउंटर के समीप बदबू आने के कारण लोग नाक बंद कर चलने को विवश हैं. लोगों ने बताया कि आरक्षण काउंटर के समीप जानवर की मौत हो गयी है. रेल प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. महामारी फैलने की स्थिति बन गयी है.
प्लेटफॉर्म संख्या एक व दो पर पानी टंकी के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है. ट्रैक पर सजती है दुकानें स्थानीय जंकशन के पूर्वी ओवर ब्रिज के नीचे ट्रैक पर सब्जी की दुकानें सजती है. इसे देखने वाले कोई नहीं है. रेलवे ट्रैक पर सब्जी व फल की दुकानें लगी रहने से कभी भी अप्रिय घटनाएं घट सकती है. कहते हैं एसएस एसएस प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रैक पर दुकान लगाये जाने को लेकर कई बार मेमो दिया गया है.
