नगर सभापति ने किया सड़क निर्माण कार्य का उदघाटन

फोटो 20 मेंकैप्सन: उदघाटन करते नप सभापतिखगडि़या. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में नवनिर्मित सड़क सह नाला स्लैब निर्माण व नाला मरम्मती निर्माण कार्य का उदघाटन नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने बुधवार को किया. उन्होंने कहा कि हर हाल में शहर के नाला व सड़क को दुरुस्त किया जायेगा. जबकि वार्ड एक […]

फोटो 20 मेंकैप्सन: उदघाटन करते नप सभापतिखगडि़या. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में नवनिर्मित सड़क सह नाला स्लैब निर्माण व नाला मरम्मती निर्माण कार्य का उदघाटन नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने बुधवार को किया. उन्होंने कहा कि हर हाल में शहर के नाला व सड़क को दुरुस्त किया जायेगा. जबकि वार्ड एक में रामानंद मंडल के घर के पास से कपिलदेव सिंह के घर तक रहनेवालों का वर्षों से जीना दूभर हो गया था. खास कर बारिश के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. अत्यधिक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते थे. उक्त स्थान पर पीसीसी सड़क सह नाला स्लैब निर्माण हो जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी. वहीं अनिल यादव के घर से चमरा गोदाम तक बड़े नाला का मरम्मती एवं स्लैब बनाये जाने से जल जमाव की भी समस्या से निजात मिलेगी. नगर सभापति श्री यादव ने कहा कि नगर परिषद के लगभग सभी सड़क को दुरुस्त कर लिया गया है. वहीं शहर के अत्यधिक हिस्सो ंमें भी रोशनी की व्यवस्था कर दी गयी है. वहीं उप सभापति राज कुमार फोगला ने कहा कि लोगों क ा भरपूर सहयोग विकास कार्य के लिये मिल रहा है. अब लोग जागरूक हो चुके हैं. मौके पर वार्ड पार्षद सुनील पटेल, साहब उद्दीन, शिव राज यादव, पप्पू यादव उर्फ गुगू, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद कुमार पटेल, सावन कुमार, आदिल हुसैन, रोशन सिंह, रणवीर कुमार, सुनील कुमार चौरसिया, एकलव्य कुमार, विश्वजीत, दीपक यादव, राहुल कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >