हथालन सह आपूर्ति अभिकर्ता से स्पष्टीकरण

खगडि़या. गोगरी व बेलदौर प्रखंड में डीलर को डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से खाद्यान्न की आपूर्ति करने वाले हथालन सह आपूर्ति अभिकर्ता से डीएम राजीव रोशन ने स्पष्टीकरण मांगा है. कहा है कि उनकी नियुक्ति को रद्द करते हुए क्यों नहीं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाये? विभागीय जानकारी के मुताबिक गोगरी एसडीओ के रिपोर्ट […]

खगडि़या. गोगरी व बेलदौर प्रखंड में डीलर को डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से खाद्यान्न की आपूर्ति करने वाले हथालन सह आपूर्ति अभिकर्ता से डीएम राजीव रोशन ने स्पष्टीकरण मांगा है. कहा है कि उनकी नियुक्ति को रद्द करते हुए क्यों नहीं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाये? विभागीय जानकारी के मुताबिक गोगरी एसडीओ के रिपोर्ट के आलोक में डीएम ने आपूर्ति अभिकर्ता राकेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है. एसडीओ ने यह रिपोर्ट भेजी थी कि डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से उक्त आपूर्ति के द्वारा गोगरी व बेलदौर के डीलर को ससमय खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं की जा रही है. इसे एकरारनामा शर्तों का उल्लंघन मानते हुए डीएम ने उक्त हथालन सह आपूर्ति अभिकर्ता से जवाब मांगा है कि क्यों नहीं इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >