कदाचार के आरोप में 13 निष्कासित

फोटो है 18 मेंकैप्सन- परीक्षा देते परीक्षार्थीखगडि़या. स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा में मंगलवार को कदाचार के आरोप में 13 छात्रों को निष्कासित किया गया है. जिला मुख्यालय के कोसी महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रथम पाली में इतिहास तथा द्वितीय पाली में भौतिकी की परीक्षा ली गयी. परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप […]

फोटो है 18 मेंकैप्सन- परीक्षा देते परीक्षार्थीखगडि़या. स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा में मंगलवार को कदाचार के आरोप में 13 छात्रों को निष्कासित किया गया है. जिला मुख्यालय के कोसी महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रथम पाली में इतिहास तथा द्वितीय पाली में भौतिकी की परीक्षा ली गयी. परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में महिला महाविद्यालय से दो तथा कोसी महाविद्यालय से 11 छात्रों को निष्कासित किया गया है. कोसी महाविद्यालय के प्राचार्य विजय बिहारी लाल व महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शिव विलास राय ने बताया कि स्नातक प्रथम खंड के प्रथम पाली में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकायों की परीक्षा हुई. प्रथम पाली में 595 व द्वितीय पाली में 110 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि कदाचार के आरोप में 13 को निष्कासित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >